Search here
Friday, February 22, 2019
Tere naam Ka deewana : Mr. Ashok Kumar
Thursday, February 14, 2019
कण : परिभाषा
Monday, February 11, 2019
Sunday, February 10, 2019
Now this site is on your finger tip
Just click here to and install the Android app and enjoy this site on your Android phone.
राग अल्हैया बिलावल का परिचय
वादी - धैवत संवादी - गंधार
वर्ज्य स्वर - आरोह में म
आरोह - सा, ग रे ग प, ध नि सां
पकड़ - ग प ध नि ध प, म ग म रे
समय - दिन का प्रथम प्रहर
सम्प्रकृति राग - बिलावल
विशेषताये
- यह बिलावल का एक प्रकार है
- आरोह-अवरोह दोनों में शुद्ध नि प्रयोग करते हैं.
- कोमल नि केवल अवरोह में इस प्रकार प्रयोग किया जाता है - सां नि ध प, ध नि ध प
- राग की चलन उत्तरांग में अधिक होती है.
- अवरोह में ग स्वर वक्र प्रयोग होता है, जैसे - म ग म रे
१. भोर आई गया अन्धियारा - बावर्ची
२. सारे के सारे ग म को लेकर गाते चले - परिचय
राग भीमपलासी का परिचय
जब काफी के मेल में, आरोहन रेध त्याग |
तृतीय प्रहार दिन ग नि कोमल, मानत म सा संवाद ||
थाट - काफी जाति - औडव-सम्पूर्ण
वादी - म संवादी - सा
आरोह - नि सा ग म, प, नि, सां
पकड़ - नि सा म, म प ग म, ग रे सा
न्यास के स्वर - सा, ग म प
सम्प्रकृति राग - बागेश्री
विशेषतायें
- इसमें ग नि कोमल तथा अन्य स्वर शुद्ध प्रयोग किया जाता है.
- आरोह में रे ध वर्जित है.
- अवरोह में सातों स्वरों का प्रयोग होता है.
- इसमें सा म और म ग की संगति बार-बार दिखाते हैं.
- नि के साथ सा के तथा ग के साथ म का मींड दिखाने की परंपरा है.
- यह करुण प्रकृति का राग है. इसमें बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल, तराना, ध्रुपद-धमार आदि सभी गाये बजाये जाते हैं.
राग वृन्दावनी सारंग का परिचय
दो निषाद रे प संवाद, है वृन्दावनी सारंग ||
थाट - काफी जाति - औडव औडव
वादी - रे संवादी - प
आरोह - ऩि सा रे म प नि सां
पकड़ - रे म प नि प, म रे, ऩि सा
समय - मध्यान्ह काल
न्यास के स्वर - सा, रे, प
सम्प्रकृति राग - सूर मल्हार
मतभेद - स्वर की दृष्टि से यह राग खमाज थाट जन्य माना जा सकता है, किन्तु स्वरुप की दृष्टि से इसे काफी थाट का राग मानना सर्वथा उचित है.
विशेषता
- इसके अतिरिक्त सारंग के अन्य प्रकार हैं - शुद्ध सारंग, मियाँ की सारंग, बड़हंस की सारंग, सामंत सारंग
- इसके आरोह में शुद्ध और अवरोह में कोमल नि का प्रयोग किया जाता है.
- ऐसा कहा जाता है की इस राग की रचना वृन्दावन में प्रचलित एक लोकगीत पर आधारित है.
- इसमें बड़ा ख्याल, छोटा ख्याल और तराना आदि गाये जाते हैं.
थाट : परिभाषा
Saturday, February 9, 2019
वर्ण : परिभाषा
- ४. संचारी वर्ण - उपर्युक्त तीनों वर्णों के मिश्रित रूप को संचारी वर्ण कहते हैं । इसमें कभी तो कोई स्वर ऊपर चढ़ता है तो कभी कोई स्वर बार-बार दोहराया जाता है। दूसरे शब्दों में संचारी वर्ण में कभी आरोही, कभी अवरोही और कभी स्थाई वर्ण दृष्टिगोचर होता है जैसे - सा सा रे ग म प प म ग रे सा।
विवादी : परिभाषा
कभी-कभी राग की सुंदरता बढ़ाने के लिए विवादी स्वर का क्षणिक प्रयोग भी किया जाता है ऐसा करते समय बड़ी सावधानी की आवश्यकता होती है अन्यथा राग के बिगड़ने की संभावना रहती है।
१. विवादी स्वर का उपयोग उस समय करना चाहिए जबकि राग के रंजकता में वृद्धि हो। केवल प्रयोग के लिए प्रयोग न करना चाहिए अन्यथा राग हानि होगी। बिहारग में तीव्र म विवादी स्वर है विवादी स्वर के प्रयोग करने से राग हानि नहीं होती बल्कि उसके गलत प्रयोग करने से राग हानि अवश्य होती है।
२. विवादी स्वर का अल्प प्रयोग होना चाहिए। ऐसा न करने से विवादी अनुवादी हो जाएगा।
३. विवादी के प्रयोग से राग का मूल स्वरूप किसी भी अंश में नहीं बिगड़ना चाहिए।
अनुवादी : परिभाषा
उदाहरण के लिए भैरवी राग में म-सा के अतिरिक्त जो क्रमशः वादी-संवादी हैं, राग के शेष स्वर अनुवादी कहलाते हैं। अनुवादि स्वरों को अनुचर या सेवक कहा गया है।
राग यमन में वादी ग, संवादी नी और शेष स्वर - सा रे तिव्र-म, प, ध स्वर अनुवादी हैं।
राग खमाज में ग-वादी, नी-संवादी और शेष स्वर - सा, रे, ग, प और ध अनुवादी हैं।
The notes in a raga that neither Vadi nor, Samvadi are called Anuvadi notes. They are often called companion notes.
संचारी : परिभाषा
अंतरा : परिभाषा
स्थाई : परिभाषा
गमक : परिभाषा
गिटकिड़ी : परिभाषा
मुर्की : परिभाषा
जमजमा : परिभाषा
कृन्तन : परिभाषा
विलोम मींड : परिभाषा
अनुलोम मींड : परिभाषा
मींड : परिभाषा
Wednesday, February 6, 2019
राग यमन विशेष
Friday, January 25, 2019
तन्त्र वाद्य - चतुर्थ वर्ष (सीनियर डिप्लोमा)
चतुर्थ वर्ष (सीनियर डिप्लोमा)
- पिछले वर्षों के पाठ्यक्रमों का विशेष अभ्यास. स्वर-ज्ञान, लय-ज्ञान और राग-ज्ञान में निपुणता.
- वाद्य मिलाने का पूर्ण अभ्यास.
- अंकों या स्वरों के सहारे ताली देकर विभिन्न लयों का प्रदर्शन जैसे-दुगुन (१ मात्रा में २ मात्रा बोलना), तिगुन (१ में ३), चौगुन (१ में ४), आड़ (२ में ३), आड़ का उल्टा (३ में २), पौनगुन (४ में ३), सवागुन (४ में ५)
- गिटकिरी, मुर्की, खटका, कण, कृन्तन, जमजमा, लाग-डाट, घसीट आदि बजने का अभ्यास. कुछ कठिन मींड जैसे = जमजमा की मींड, मुर्की की मींड, गिटकिरी की मींड, सूत की मींड आदि निकालना.
- सुन्दर आलाप, जोड़ और झाले का विशेष अभ्यास.
- केदार, पटदीप, जैजैवंती,पुरिया, मारवा, कामोद, दरबारी-कान्हड़ा,, अड़ाना तथा देशकार रागों का पूर्ण-ज्ञान और प्रत्येक में एक-एक राजखानी गत या छोटा ख्याल सुन्दर आलाप, कठिन तान, तोड़ों, और झाला सहित.
- केदार, तोड़ी, मुल्तानी, पुरिया और दरबारी कान्हड़ा रागों का पूर्ण आलाप-जोड़ तथा एक-एक मसितखानी गत या बड़ा ख्याल कठिन और सुन्दर तान तोड़ों सहित.
- टप्पा और ठुमरी के ठेकों का साधारण ज्ञान. जत और आड़ा-चारताल का पूर्ण ज्ञान और इनको विभिन्न लयों में ताल देकर बोलना.
- बजाकर रागों में समता-विभिन्नता दिखाना.
- छोटे-छोटे स्वर-समूहों द्वारा राग पहिचान.
- राग-रागिनी पद्धति, तान के विभिन्न प्रकारों का विस्तृत वर्णन विवादी स्वर का प्रयोग, निबद्ध गान के प्राचीन प्रकार (प्रबंध-वास्तु आदि) धातु, अनिबाध गान, अध्वदर्शक स्वर.
- २२ श्रुतियों का स्वरों में विभाजन (आधुनिक और प्राचीन-मतों का तुलनात्मक अध्ययन), खींचे हुए तार की लम्बाई का नाद के ऊँचे-निचेपन से सम्बन्ध.
- छायालग और संकीर्ण राग, परमल प्रवेशक राग, रागों का समय-चक्र, कर्नाटकी और हिन्दुस्तानी सन्गिईत पद्धतियों के स्वरों की तुलना. राग का समय निश्चित करने में वादी-संवादी, पूर्वांग, उत्तरांग और अध्वदर्शक-स्वर का महत्व.
- उत्तर भारतीय सप्तक से ३२ थाटों की रचना. आधुनिक थाटों के प्राचीन नाम, अल्पत्व-बहुत्व, तिरोभाव तथा आविर्भाव.
- रागों का तुलनात्मक अध्ययन, राग का स्वर-विस्तार लिखने तथा राग पहिचान में निपुणता.
- विभिन्न तालों की दुगुन, तिगुन तथा चौगुन प्रारंभ करने का स्थान गणित द्वारा निकलने की विधि विभिन्न लायकारियों को ताल-लिपि में लिखने का अभ्यास जैसे-दुगुन (१ मात्रा में २ मात्रा बोलना), तिगुन (१ में ३), चौगुन (१ में ४), आड़ (२ में ३), आड़ का उल्टा (३ में २), पौनगुन (४ में ३), सवागुन (४ में ५)
- विष्णु दिगंबर और भातखंडे दोनों स्वर्लिपियों का तुलनात्मक अध्ययन. दोनों स्वर्लिपियों में आलाप, गत, तान, तोड़ा, झाला लिखने के अभ्यास.
- विभिन्न भारतीय वाद्यों (तत्, वितत्, घन और सुषिर) का विस्तृत वर्णन और उनका इतिहास. वाद्यों को बजने की विभिन्न बैठक तथा उनके गुण और दोष. वाद्य मिलाने के विभिन्न प्रकार. मसितखानी और रजाखानी गत बजाने के नियम. विभिन्न तन्द्रा वाद्यों (सितार, सरोद, इसराज, बेला, सारंगी, वीणा) की विशेषताएं.
- निम्नलिखित शब्दों की परिभाषाएं - लाग-डाट, पुकार, लड़गुथाव, छूट, तार-परन, कृन्तन.
- भरत, अहोबल, व्यंकटमखी तथा मानसिंह तोमर का जीवन परिचय तथा संगीत कार्य.
तन्त्र वाद्य - तृतीय वर्ष
- प्रथम और द्वितीय वर्षों की पाठ्यक्रम की विशेष जानकारी और तैयारी.
- स्वर-ज्ञान में विशेष उन्नति.
- अन्य कठिन अलंकारों और तानों को विभिन्न लयकारियों (ठाह, दून, तिगुन, और चौगुन) में विभिन्न बोलों में और तीनों सप्तकों में पूर्ण अभ्यास. आड़-लय का केवल प्रारंभिक ज्ञान.
- वाद्य मिलाने का प्रारंभिक अभ्यास.
- मींड, सूत, घसीट, जमजमा, खटका, मुर्की, स्पर्श, स्वर आदि निकालने का आरंभिक अभ्यास. प्रथम और द्वितीय वर्ष के रागों के स्वर-विस्तार में इन सब चीजों का साधारण प्रयोग.
- बागेश्री, मालकोस, जौनपुरी, तथा पूर्वी, रागों का साधारण आलाप, जोड़, और एक-एक विलंबित गत मसितखानी अथवा बड़ा-ख्याल (ख्याल-अंग बजाने वालों के लिए) दून और चौगुन लयों में सुन्दर तान, तोड़ों, सहित. हाथ की सफाई और तैयारी पर विशेष ध्यान रखना चाहिए.
- पूर्वी, तोड़ी, मुल्तानी, दुर्गा, कलिंङ्गड़ा, तिलङ, पीलू, तिलक कामोद, और सोहिनी रागों का पूर्ण-ज्ञान, स्वर विस्तार (साधारण और मींड-सूत द्वारा) और प्रत्येक में एक-एक रजाखानी-गत अथवा छोटा-ख्याल सुन्दर तान, तोड़ों और झाला सहित.
- दीपचंदी, धमार, झुमरा तथा तिलवाड़ा तालों के ठेकों को ठाह, दुगुन, तिगुन और चौगुन लयों में बोलना.
- राग पहचान में निपुणता.
- प्रथम और द्वितीय वर्षों के कुल पारिभाषिक शब्दों का विस्तृत ज्ञान, २२ श्रुतियों का सात शुद्ध स्वरों में विभाजन (आधुनिक मत), आन्दोलन की चौड़ाई और उसका नाद से छोटे-बड़ेपन से सम्बन्ध, थाट और राग के विशेष नियम. श्रुति और नाद में सूक्ष्म भेद. व्यंकटमखी के ७२ मेलों की गणितानुसार रचना और एक थाट से ४८४ रागों की उत्पत्ति. स्वर और समय के अनुसार रागों के तीन वर्ग (रे-ध कोमल वाले राग, रे-ध शुद्ध वाले राग, और ग-नि कोमल वाले राग), संधिप्रकाश राग, तानों के प्रकार.
- वाद्य सम्बन्धी पारिभाषिक शब्दों एवं विषयों का पूर्ण ज्ञान, तरब, जोड़, अनुलोम तथा विलोम, मींड, गमक, सूत, घसीट, मुर्की, गिटकिरी, खटका, तंत्र, तन्त्रकारों के गुण-दोष, कस्बी तथा अताई.
- रागों का पूर्ण परिचय एवं तुलनात्मक अध्ययन स्वर-विस्तार सहित.
- आलाप, गत, तान तोड़ा, झाला आदि को स्वरलिपि में लिखने का पूर्ण अभ्यास.
- इस वर्ष तथा पिछले वर्षों के तालों का पूर्ण ज्ञान. उनके ठेकों को दुगुन, तिगुन और चौगुन लयों में ताल-लिपि में लिखना. किसी ताल अथवा गत या गीत को दुगुन आदि आरंभ करने के स्थान को भिन्न-भिन्न स्थानों द्वारा निकालने की रीति.
- कठिन स्वर-समूहों द्वारा राग पहिचान.
- भातखंडे तथा विष्णु दिगंबर स्वर-लिपि पद्धतियों का पूर्ण-ज्ञान.
- शारङदेव तथा स्वामी हरिदास को संक्षिप्त जीवनियां तथा उनके संगीत कार्यों का परिचय.
Friday, January 4, 2019
अलंकार : परिभाषा
अवरोह - सानिध, निधप, धपम, पमग, मगरे, गरेसा.
इसी प्रकार अनेक अलंकारों की रचना हो सकती है. अलंकार को पलटा भी कहते हैं.
Thursday, December 27, 2018
कत्थक नृत्य सिलेबस भाग १
Katthak dance Syllabusby Shri Harish Chandra Srivastava It is also useful for the Kathak dance Students of High School, Intermediate and B.A. Examinations of different Boards and Universities of India. Description: This text book of Kathak dance has been written according to the syllabus of Junior and Senior Diploma courses of Prayag Sangit Samiti, Allahabad, Praveshika and Madhyama courses of A.B. Gandharva Mahavidyalaya Mandal, Bombay, Prathama and Madhyama courses of Bhatkhande Sangit Vidyapeeth, Lucknow and Indira Kala Sangit Vishwa-Vidyalaya, Khairagarh and Prarambhik and Nritya Bhushan Courses of Pracheen Kala Kendra, Chandigarh. |
Wednesday, December 26, 2018
राग भैरवी का परिचय
शुद्ध स्वर - षडज, मध्यमा, पंचम।
जाति - सम्पूर्ण-सम्पूर्ण
थाट - भैरवी
वादी - मध्यमा
संवादी - षडज
गूंज उठी शहनाई - दिल का खिलौना हाय टूट गया
सीमा - सुनो छोटी सी गुड़िया की लंबी कहानी
बैजू बावरा - तू गंगा की मौज मैं जमुना की धारा
सत्यम शिवम सुन्दरम् - सत्यम शिवम सुन्दरम,
दाग - ऐ मेरे दिल कहीं और चल
आवारा - आवारा हूं या गर्दिश में मैं आसमान का तारा
- घर आया मेरा परदेशी
रोटी कपड़ा और मकान - महंगाई मार गई
दो कलियां - बच्चे मन के सच्चे
बरसात - बरसात में हम से मिले तुम सजन,
- छोड़ गये बालम
दो बदन - भरी दूनिया में आखिर दिल
सत्यम शिवम सुन्दरम - भोर भये पनघट पे
संगम - बोल राधा बोल संगम, दोस्त दोस्त ना रहा
जंगली - चाहे कोई मुझे जंगली कहे
छलिया - छलिया मेरा नाम
अमर प्रेम - चिंगारी कोई भड़के तो
सुर संगम - धन्य भाग सेवा का अवसर पाया
गैम्बलर - दिल आज शायर है
दिल अपना और प्रित पराई - दिल अपना और प्रित पराई
गंगा जमुना - दो हंसों का जोड़ा
तीसरी कसम - दुनिया बनाने वाले
कुदरत - हमें तुमसे प्यार कितना
जिस देश में गंगा बहती है - होठों पे सच्चाई रहती है
- मेरा नाम राजू घराना
अमर - इन्साफ का मन्दिर है ये भगवान का घर है
भरोसा - इस भरी दुनिया में कोई
माया - जा रे, जारे उर जा रे पंछी
शाह जहां - जब दिल हीं टूट गया
मेरा नाम जोकर - जीना यहां मरना यहां
- कहता है जोकर सारा जमाना
सहेली - जिस दिल में बसा था प्यार तेरा
झनक झनक पायल बाजे - जो तुम तोड़ो पिया
संत ज्ञानेश्वर - ज्योत से ज्योत जगाते चलो
ऐतबार - किसी नज़र को तेरा इंतजार
दिल हीं तो है - लागा चुनरी में दाग
आलाप - माता सरस्वती शारदा
बसन्त बहार - मैं पिया तेरी तु माने या ना माने
उपकार - मेरे देश की धरती सोना उगले
श्री ४20 - मेरा जूता है जापानी
- प्यार हुआ इकरार हुआ है
- रमैया वस्तावैया
द लिजेन्ड ऑफ भगत सिंह - मेरा रंग दे बसन्ती चोला
कसमे वादे - मिले जो कड़ी कड़ी
पं० भीमसेन जोशी - मिले सुर मेरा तुम्हारा
किनारा - मीठे बोल बोल
जवाब - पूरब न जईयो
दिल भी तेरा हम भी तेरे - मुझको इस रात की तन्हाई
मेरी सूरत तेरी आँखें - नाचे मन मोरा मगन तीद दा
दूज का चांद - फूल गेंदवा न मारो
आह - राजा की आयेगी बारात
अनाड़ी - सबकुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी
- तेरा जाना
साहिब बीबी और गुलाम - साक़िया आज मुझे नीन्द नहीं
गुलामी - सुनाई देती है जिसकी धड़कन
शबनम - तेरी निगाहों पे मर
धूल का फूल - तू हिन्दू बनेगा न मुसलमान बनेगा
मैं चुप रहूंगी - तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो
आई मिलन की बेला - तुम्हें और क्या दूं मैं दिल के सिवा
ग़ुलाम अली - दिल ये पागल दिल मेरा क्युं बुझ गया
हरियाली और रास्ता - ये हरियाली और ये रास्ता
Monday, October 22, 2018
थाट और उनके प्रकार (That and their types)
हिंदुस्तानी संगीत पद्धति में थाट माने गए हैं।
थाट के प्रकार
| Sl. | That | ||||||||
| 1 | BILAWAL | S | R | G | M | P | D | N | S |
| 2 | KHAMAJ | S | R | G | M | P | D | n | S |
| 3 | BHAIRAV | S | r | G | M | P | d | N | S |
| 4 | KAFI | S | R | g | M | P | D | n | S |
| 5 | ASAWARI | S | R | g | M | P | d | n | S |
| 6 | BHAIRAVI | S | r | g | M | P | d | n | S |
| 7 | KALYAN | S | R | G | m | P | D | N | S |
| 8 | MARWA | S | r | G | m | P | D | N | S |
| 9 | PURVI | S | r | G | m | P | d | N | S |
| 10 | TODI | S | r | g | m | P | d | N | S |
Wednesday, May 23, 2018
Wednesday, May 16, 2018
नाद की विशेषताये
नाद की विशेषताएं
नाद की मुख्य तीन विशेषताएं हैं -
१. नाद की ऊँचाई-निचाई२. नाद का छोटा-बड़ापन
३. नाद की जाति अथवा गुण
१. नाद की ऊँचाई-निचाई
२. नाद का छोटा-बड़ापन
क्रियात्मक संगीत में यह स्वतः हीं अनुभव किया जा सकता है कि धीरे से उच्चारण करने पर स्वर थोड़ी दूर तक और जोर से की गई उच्चारण अधिक दुरी तक सुनाई पड़ता है. इसे संगीत में नाद का छोटा-बड़ापन कहते हैं. छोटा नाद कम दुरी तक और धीमा सुनाई पड़ता है और बड़ा नाद अधिक दूरी तक स्पष्ट सुनाई पड़ता है. तानपूरे के तार को धीरे से आघात करने में तार के आन्दोलन की चौड़ाई कम होगी अर्थात तार कम दूरी तक ऊपर-निचे कम्पन्न करेगा और फलस्वरूप छोटा नाद उत्पन्न होगा. इसके विपरीत तार को जोर से छेड़ने से तार के आन्दोलन की चौड़ाई अधिक होगी और बड़ा नाद उत्पन्न होगा. इस प्रकार स्पस्ट है की नाद का छोटा-बड़ापन आन्दोलन की चौड़ाई पर निर्भर है.३. नाद की जाति अथवा गुण
प्रत्येक वाद्य का स्वर एक दूसरे से अलग होता है. जैसे कि सितार का स्वर बेला से और बेला का स्वर हारमोनियम से और हारमोनियम का स्वर सरोद से भिन्न होता है. इस लिए दूर से आती हुई संगीत ध्वनि को हम पहचान लेते हैं कि ध्वनि किस वाद्य की है. विभिन्न वाद्यों के स्वरों में भिन्नता होते का कारण यह है कि प्रत्येक वाद्य के सहायक नादों की संख्या, उनका क्रम और प्राबल्य एक दूसरे से भिन्न होता है. इसी को नाद की जाति अथवा गुण कहते हैं. ऐसा मानना है कि कोई भी नाद अकेला उताण नहीं होता, उसके साथ कुछ अन्य नाद भी उत्पन्न हुआ करते हैं, जिन्हें केवल अनुभवी कान हीं सुन सकते हैं. ऐसे स्वतः उत्पन्न होने वाले स्वरों को सहायक नाद कहते हैं. सहायक नादों की संख्या, क्रम और प्राबल्य पर नाद की जाति आधारित होती है.
Tuesday, May 8, 2018
Raag parichay
Raag Parichay from Part 1 to Part 4
Raag Parichaya by Pdt Harish Chandra Shrivastava set of 4 books part I to IV Indian Music Theory Book, Best book for Theory study in Indian Music in Hindi Product detailsPaperbackLanguage: Hindi ASIN: B00LEANUUC Package Dimensions: 17.8 x 12.7 x 5.3 cm by Shri Harish Chandra Srivastava |
| Raag Parichay from Part 1 by Shri Harish Chandra Srivastava |
||
Sangeet Visharad (Hindi)
Sangeet visharadby Vasant Famous book "Sangeet Visharad", Indian Music Theory Book, Best book for Indian Music in Hindi covers all the topics of Indian Music. Product detailsHardcover: 785 pagesPublisher: Sangeet Karyalay; 28th edition (2013) Language: Hindi ISBN-10: 8185057001 ISBN-13: 978-8185057002 Package Dimensions: 23.2 x 16.7 x 2.8 cm |
Sixth Year - Sangeet Prabhakar - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
षष्ठम वर्ष/संगीत प्रभाकर (Sixth Year/Sangeet Prabhakar)
क्रियात्मक परीक्षा २०० अंकों की और दो प्रश्न-पत्र ५०-५० अंकों के. पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (Practical)
प्रथम प्रश्नपत्र - शास्त्र (First Paper - Theory)
द्वितीय प्रश्नपत्र – शुद्ध शास्त्र (Second Paper - Theory)
Monday, May 7, 2018
Fifth year - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
पंचम वर्ष (Fifth Year)
क्रियात्मक परीक्षा १०० अंकों की और एक प्रश्न-पत्र ५० अंकों का, पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (PRACTICAL)
शास्त्र (THEORY)
Senior Diploma - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
चतुर्थ वर्ष (Senior
Diploma)
क्रियात्मक परीक्षा १०० अंकों की और एक प्रश्न-पत्र ५० अंकों का, पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (Practical)
शास्त्र (Theory)
Thursday, May 3, 2018
खाली : परिभाषा
ताल देते समय जहाँ विभाग की प्रथम मात्र पर ध्वनि न करके केवल हाथ हिलाकर इशारा कर देते हैं, उसे 'खाली' कहते हैं. अधिकतर खाली ताल के बीच की मात्र अथवा उसके आस पास हीं कहीं पड़ती है.
उदाहरनार्थ तीन ताल में ९वी मात्रा में हाथ को हवा में हिलाकर खाली दिखाया जाता है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद
ताली : परिभाषा
सम के अलावा अन्य विभागों की पहली मात्रा पर जहाँ हथेली पर दुसरे हाथ की हथेली के आघात द्वारा ध्वनि उत्पन्न की जाती है, उसे ताली कहते हैं.
उदाहरनार्थ तीन ताल में १, ३, एवं ८ पर ताली दी जाती है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद
सम : परिभाषा
किसी भी ताल विभाग की प्रथम मात्रा पर जो ताली पड़ती है, उसे 'सम' की संज्ञा देते हैं. गायन-वादन और नृत्य में सदा सम पर जोर देने की प्रथा है. यही वह स्थान है, जहाँ से प्रत्येक ताल का ठेका प्रारम्भ होता है.
उदाहरनार्थ तीन ताल में १ पर सम दिखाया जाता है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद






