Search here
Wednesday, May 23, 2018
Wednesday, May 16, 2018
नाद की विशेषताये
नाद की विशेषताएं
नाद की मुख्य तीन विशेषताएं हैं -
१. नाद की ऊँचाई-निचाई२. नाद का छोटा-बड़ापन
३. नाद की जाति अथवा गुण
१. नाद की ऊँचाई-निचाई
२. नाद का छोटा-बड़ापन
क्रियात्मक संगीत में यह स्वतः हीं अनुभव किया जा सकता है कि धीरे से उच्चारण करने पर स्वर थोड़ी दूर तक और जोर से की गई उच्चारण अधिक दुरी तक सुनाई पड़ता है. इसे संगीत में नाद का छोटा-बड़ापन कहते हैं. छोटा नाद कम दुरी तक और धीमा सुनाई पड़ता है और बड़ा नाद अधिक दूरी तक स्पष्ट सुनाई पड़ता है. तानपूरे के तार को धीरे से आघात करने में तार के आन्दोलन की चौड़ाई कम होगी अर्थात तार कम दूरी तक ऊपर-निचे कम्पन्न करेगा और फलस्वरूप छोटा नाद उत्पन्न होगा. इसके विपरीत तार को जोर से छेड़ने से तार के आन्दोलन की चौड़ाई अधिक होगी और बड़ा नाद उत्पन्न होगा. इस प्रकार स्पस्ट है की नाद का छोटा-बड़ापन आन्दोलन की चौड़ाई पर निर्भर है.३. नाद की जाति अथवा गुण
प्रत्येक वाद्य का स्वर एक दूसरे से अलग होता है. जैसे कि सितार का स्वर बेला से और बेला का स्वर हारमोनियम से और हारमोनियम का स्वर सरोद से भिन्न होता है. इस लिए दूर से आती हुई संगीत ध्वनि को हम पहचान लेते हैं कि ध्वनि किस वाद्य की है. विभिन्न वाद्यों के स्वरों में भिन्नता होते का कारण यह है कि प्रत्येक वाद्य के सहायक नादों की संख्या, उनका क्रम और प्राबल्य एक दूसरे से भिन्न होता है. इसी को नाद की जाति अथवा गुण कहते हैं. ऐसा मानना है कि कोई भी नाद अकेला उताण नहीं होता, उसके साथ कुछ अन्य नाद भी उत्पन्न हुआ करते हैं, जिन्हें केवल अनुभवी कान हीं सुन सकते हैं. ऐसे स्वतः उत्पन्न होने वाले स्वरों को सहायक नाद कहते हैं. सहायक नादों की संख्या, क्रम और प्राबल्य पर नाद की जाति आधारित होती है.
Tuesday, May 8, 2018
Raag parichay
Raag Parichay from Part 1 to Part 4
Raag Parichaya by Pdt Harish Chandra Shrivastava set of 4 books part I to IV Indian Music Theory Book, Best book for Theory study in Indian Music in Hindi Product detailsPaperbackLanguage: Hindi ASIN: B00LEANUUC Package Dimensions: 17.8 x 12.7 x 5.3 cm by Shri Harish Chandra Srivastava |
| Raag Parichay from Part 1 by Shri Harish Chandra Srivastava |
||
Sangeet Visharad (Hindi)
Sangeet visharadby Vasant Famous book "Sangeet Visharad", Indian Music Theory Book, Best book for Indian Music in Hindi covers all the topics of Indian Music. Product detailsHardcover: 785 pagesPublisher: Sangeet Karyalay; 28th edition (2013) Language: Hindi ISBN-10: 8185057001 ISBN-13: 978-8185057002 Package Dimensions: 23.2 x 16.7 x 2.8 cm |
Sixth Year - Sangeet Prabhakar - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
षष्ठम वर्ष/संगीत प्रभाकर (Sixth Year/Sangeet Prabhakar)
क्रियात्मक परीक्षा २०० अंकों की और दो प्रश्न-पत्र ५०-५० अंकों के. पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (Practical)
प्रथम प्रश्नपत्र - शास्त्र (First Paper - Theory)
द्वितीय प्रश्नपत्र – शुद्ध शास्त्र (Second Paper - Theory)
Monday, May 7, 2018
Fifth year - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
पंचम वर्ष (Fifth Year)
क्रियात्मक परीक्षा १०० अंकों की और एक प्रश्न-पत्र ५० अंकों का, पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (PRACTICAL)
शास्त्र (THEORY)
Senior Diploma - Vocal
प्रयाग संगीत समिति, इलाहबाद का पाठ्यक्रम.
चतुर्थ वर्ष (Senior
Diploma)
क्रियात्मक परीक्षा १०० अंकों की और एक प्रश्न-पत्र ५० अंकों का, पिछले वर्षों का पाठ्यक्रम भी सम्मिलित है.
क्रियात्मक (Practical)
शास्त्र (Theory)
Thursday, May 3, 2018
खाली : परिभाषा
ताल देते समय जहाँ विभाग की प्रथम मात्र पर ध्वनि न करके केवल हाथ हिलाकर इशारा कर देते हैं, उसे 'खाली' कहते हैं. अधिकतर खाली ताल के बीच की मात्र अथवा उसके आस पास हीं कहीं पड़ती है.
उदाहरनार्थ तीन ताल में ९वी मात्रा में हाथ को हवा में हिलाकर खाली दिखाया जाता है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद
ताली : परिभाषा
सम के अलावा अन्य विभागों की पहली मात्रा पर जहाँ हथेली पर दुसरे हाथ की हथेली के आघात द्वारा ध्वनि उत्पन्न की जाती है, उसे ताली कहते हैं.
उदाहरनार्थ तीन ताल में १, ३, एवं ८ पर ताली दी जाती है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद
सम : परिभाषा
किसी भी ताल विभाग की प्रथम मात्रा पर जो ताली पड़ती है, उसे 'सम' की संज्ञा देते हैं. गायन-वादन और नृत्य में सदा सम पर जोर देने की प्रथा है. यही वह स्थान है, जहाँ से प्रत्येक ताल का ठेका प्रारम्भ होता है.
उदाहरनार्थ तीन ताल में १ पर सम दिखाया जाता है.
अन्य परिभाषाये देखें-
taali ताली
sam सम
dhwani ध्वनि
naad नाद
देशी संगीत : परिभाषा
१.मार्गी संगीत
२. देशी संगीत या गान
२.देशी संगीत या गान -
कालांतर में यह अनुभव किया गया कि ईश्वर-प्राप्ति के अतिरिक्त संगीत में मनोरंजन करने की सीमाहीन शक्ति है. तभी से मार्गी संगीत के अलावा संगीत का दूसरा रूप अर्थात देशी संगीत प्रचार में आया. देशी संगीत का उद्देश्य जन-मन रंजन है. इसमें लोक-रूचि और देश-काल के अनुसार कई परिवर्तन भी हुए हैं. और निरंतर होते रहेंगे. इसके नियम मार्गी संगीत की तरह कड़े नहीं है, और इसीलिए इसमें स्वतंत्रता भी अधिक है. मार्गी संगीत अब प्रचार में नहीं हैं.
संपूर्ण भारत में आजकल देशी संगीत का प्रचार है. भारत में देशी संगीत की दो पद्धतियाँ प्रचलित हैं-
१. हिन्दुस्तानी संगीत अथवा उत्तरी भारतीय संगीत.
२. कर्णाटक संगीत अथवा दक्षिणी भारतीय संगीत.
मार्गी संगीत : परिभाषा
१. मार्गी संगीत
२. देशी संगीत या गान
१. मार्गी संगीत - वैदिकयुग में ऋषियों ने जब देखा कि संगीत में मन को एकाग्र करने की अत्यंत प्रभावशाली शक्ति है, तभी से इस कला का प्रयोग परमेश्वर प्राप्ति के प्रमुख साधन के रूप में करने लगे.
'ॐ' शब्द में हीं उन्हें ब्रह्म-नाद की प्राप्ति होती दिख पड़ी. संगीत का उद्देश्य ब्रह्म-नाद को अनुभव करना था. इस संगीत को कड़े नियमों में बाँधने का प्रयत्न किया गया.
भरत मुनि ने इसी ''नियम-बद्ध संगीत को जो ईश्वर-प्राप्ति का साधन माना जाता है, मार्गी संगीत कह कर पुकारा.''
Wednesday, May 2, 2018
Sharma Musical Store One Bellow 39 Keys Female Reed Linden Wood Harmonium
| Material: Wood Number of Keys: 39 Two side carry handles, jaali frame on keys There might be minor colour variation between actual product and image shown on screen due to lighting on the photography |
Friday, April 6, 2018
Wednesday, April 4, 2018
राग यमन का परिचय
जाति संपूर्ण तीवर मध्यम यमन आश्रय राग ॥
अवरोह- सां नि ध प, म॑ ग रे सा।
पकड़- ऩि रे ग रे, प रे, ऩि रे सा।
२. राम लखन से- बड़ा दुख दीन्हा मेरे लखन ने
३. चितचोर से- जब दीप जले आना
४. भीगी रात से- दिल जो न कह सका वो ही राज़े दिल
५. राजा हिन्दुस्तानी - आये हो मेरी जिन्दगी में
६. परवरीश - आँसू भरी है ये जीवन की राहें
७. जंगली - एहसान तेरा होगा मुझपर
८. पापा कहते हैं - घर से निकलते हीं
९. पाक़िजा - इन्हीं लोगों ने ले लीन्हा दुपट्टा मेरा
१०. पाकिजा - मौसम है आशिकाना
११. अनपढ़ - जीया ले गयो जी मोरा सांवरिया
१२. रिफ्यूजी - मेरे हमसफर मेरे हमसफर मेरे पास
१३. दिल हीं तो है - निगाहें मिलाने को जी चाहता
१४. तीसरी कसम - पान खाये संईया हमार
१५. चित्रलेखा - संसार से भागे फिरते हो
१६. सारंगा - सारंगा तेरी याद में
१७. भजन - श्री रामचंद्र कृपालू भजमन
१८. दीवाना - सोंचेंगे तुम्हें प्यार करें के नहीं
१९. लीडर - तेरे हुस्न की क्या तारीफ करूं
२०. दिल हीं तो है - तुम अगर मुझको
२१. तुम बिन जीवन कैसे बीता
२२. पारसमणी - वो जब याद आये
२३. खामोशी - वो शाम कुछ अजीब थी
२४. हक़ीकत - ज़रा सी आहट होती है
२५. बरसात की रात - जिन्दगी भर नहीं भूलेगी
Sunday, January 7, 2018
Monday, May 29, 2017
नाद : परिभाषा
ध्वनि को मोटे तौर पर दो प्रकार में बांटा जा सकता है.
१. आहत
२. अनाहत
‘आहत’ नाद से ही संगीत का जन्म होता है। यह नाद दो वस्तुओं को आपस में रगड़ने, घर्षण या एक पर दूसरी वस्तु के प्रहार से पैदा होता है। ‘आहत’ नाद हम तक कंपन के माध्यम से पहुँचता है।
संगीत के सात स्वरों में ‘रे’ का नाद ‘सा’ के नाद से ऊँचा है। इसी तरह ‘ग’ का नाद ‘रे’ से ऊँचा है।
तीव्रता के आधार पर नाद छोटा या बड़ा हो सकता है.
नाद की विशेषताएं Properties of Naad
ध्वनि : परिभाषा
जो कुछ भी हम सुनते हैं, वो ध्वनि है, किन्तु संगीत का सम्बन्ध केवल उस ध्वनि से है जो मधुर एवं कर्णप्रिय है. ध्वनि की उत्पत्ति कम्पन्न Vibration से हुई है.संगीत में कम्पन्न को आन्दोलन कहते हैं.
"आन्दोलन द्वारा उत्पन्न आवाज जो मधुर एवं कर्णप्रिय हो, उसे संगीत में ध्वनि कहते हैं."
ध्वनि अपनी तरंगों से हवा में हलचल पैदा करती है। ध्वनि तरंगों की चौ़ड़ाई और लम्बाई पर ध्वनि का ऊँचा या नीचा होना तय होता है।
वादी संवादी : परिभाषा
राग में जो स्वर अन्य स्वरों से अधिक उपयोग में लाया जाता है, तथा जो स्वर राग को निश्चित रूप से प्रकट करता है एवं जो राग में अधिक महत्व का स्वर होता है, वही वादी स्वर कहलाता है इसी स्वर को जीव-स्वर भी कहते हैं. इसलिए इसको राग का राजा कहते हैं.
संवादी - ऐसे स्वर जो ‘वादी’ स्वर से कम लेकिन अन्य स्वरों से अधिक बार आएँ उन्हें ‘संवादी’ कहते हैं।
वादी स्वर से कम किन्तु अन्य सब स्वरों से जो अधिक महत्त्व रखता है उसे संवादी स्वर कहते हैं. इसका सम्बन्ध वादी स्वर से उतना ही रहता है जितना एक मंत्री का राजा से. इसलिए इसे राग का मंत्री कहते हैं.
जैसे कि राग भूपाली में और राग देशकार में एक जैसे स्वर लगते हैं- सा, रे, ग, प, ध लेकिन राग भूपाली में ग वादी है और राग देशकार में ध स्वर को वादी माना गया है। इस तरह से दोनों रागों के स्वरूप बदल जाते हैं।
अवरोह : परिभाषा
1. गाते या बजाते वक्त स्वरों के उतरते क्रम को अवरोह कहा जाता है।
2. संगीत के ऊपर के सुर से आरम्भ करके नीचे के सुरों की ओर उतरते हुये जब आलाप लिया जाता है तो उसे अवरोह कहा जाता है।
3. मुख्यतः अवरोह शब्द संगीत से सम्बंधित है किन्तु पतन, पीछे जाने आदि का भाव दर्शाने के लिये भी इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - सां, नि, ध, प, म, ग, रे, सा।
आरोह : परिभाषा
1. गाते या बजाते वक्त स्वरों के चढ़ते क्रम को आरोह कहा जाता है।
2. संगीत के नीचे के सुर से आरम्भ करके ऊपर के सुरों की ओर चढ़ते हुये जब आलाप लिया जाता है तो उसे आरोह कहा जाता है।
3. मुख्यतः आरोह शब्द संगीत से सम्बंधित है किन्तु उत्थान, विकास आदि का भाव दर्शाने के लिये इस शब्द का प्रयोग किया जाता है।
जैसे - सा, रे, ग, म, प, ध, नि, सां
Sunday, May 28, 2017
स्वर : परिभाषा
2. ध्वनियों में हम प्राय: दो भेद रखते हैं, जिनमें से एक को 'स्वर' और दूसरे को 'कोलाहल' या 'रव' कहते हैं। कुछ लोग बातचीत की ध्वनि को भी एक भेद मानते हैं। साधारणत: जब कोई ध्वनि नियमित और आवर्त-कम्पनों से मिलकर उत्पन्न होती है, तो उसे 'स्वर' कहते हैं। इसके विपरीत जब कम्पन्न अनियमित तथा पेचीदे या मिश्रित हों तो उस ध्वनि को 'कोलाहल' कहते हैं। बोलचाल की भाषा की ध्वनि को स्वर और कोलाहल के बीच की श्रेणी में रखा जाता है। संक्षेप में यह समझिए की नियमित आन्दोलन संख्यावली ध्वनि 'स्वर' कहलाती है।
3. संगीत में वह शब्द जिसका कोई निश्चित रूप हो और जिसकी कोमलता या तीव्रता अथवा उतार-चढ़ाव आदि का, सुनते ही, सहज में अनुमान हो सके, स्वर कहलाता है।
भारतीय संगीत में सात स्वर (notes of the scale) हैं, जिनके नाम हैं - षड्ज, ऋषभ, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत व निषाद, जिनके संक्षिप्त रूप सा, रे ग, म, प, ध और नि हैं।
शुद्ध स्वर - सा, रे, ग, म, प ध, नि
विकृत स्वर - शुद्ध स्वरों में सा और प अचल होते हैं पर शेष 5 के दो-दो रूप होते हैं। अत: इनके दूसरे रूप को तिव्र एवं कोमल नाम से जाना जाता है। इन्हें विकृत स्वर के नाम से भी जाना जाता है।
Friday, May 26, 2017
भारतीय संगीत : संक्षिप्त परिचय
वैदिक युग में ‘संगीत’ समाज में स्थान बना चुका था। सबसे प्राचीन ग्रन्थ ‘ऋग्वेद’ में आर्यो के आमोद-प्रमोद का मुख्य साधन संगीत को बताया गया है। अनेक वाद्यों का आविष्कार भी ऋग्वेद के समय में बताया जाता है। ‘यजुर्वेद’ में संगीत को अनेक लोगों की आजीविका का साधन बताया गया, फिर गान प्रधान वेद ‘सामवेद’ आया, जिसे संगीत का मूल ग्रन्थ माना गया। ‘सामवेद’ में उच्चारण की दृष्टि से तीन और संगीत की दृष्टि से सात प्राकार के स्वरों का उल्लेख है। ‘सामवेद’ का गान (सामगान) मेसोपोटामिया, फैल्डिया, अक्कड़, सुमेर, बवेरु, असुर, सुर, यरुशलम, ईरान, अरब, फिनिशिया व मिस्त्र के धार्मिक संगीत से पर्याप्त मात्रा में मिलता-जुलता था।
उत्तर वैदिक काल के ‘रामायण’ ग्रन्थ में भेरी, दुंदभि, वीणा, मृदंग व घड़ा आदि वाद्य यंत्रों व भँवरों के गान का वर्णन मिलता है, तो ‘महाभारत’ में कृष्ण की बाँसुरी के जादुई प्रभाव से सभी प्रभावित होते हैं। अज्ञातवास के दौरान अर्जुन ने उत्तरा को संगीत-नृत्य सिखाने हेतु बृहन्नला का रूप धारण किया। पौराणिक काल के ‘तैत्तिरीय उपनिषद’, ‘ऐतरेय उपनिषद’, ‘शतपथ ब्राह्मण’ के अलावा ‘याज्ञवल्क्य-रत्न प्रदीपिका’, ‘प्रतिभाष्यप्रदीप’ और ‘नारदीय शिक्षा’ जैसे ग्रन्थों से भी हमें उस समय के संगीत का परिचय मिलता है। चौथी शताब्दी में भरत मुनि ने ‘नाट्यशास्त्र’ के छ: अध्यायों में संगीत पर ही चर्चा की। इनमें विभिन्न वाद्यों का वर्णन, उनकी उत्पत्ति, उन्हें बजाने के तरीकों, स्वर, छन्द, लय व विभिन्न कालों के बारे में विस्तार से लिखा गया है। इस ग्रन्थ में भरत मुनि ने गायकों और वादकों के गुणों और दोषों पर भी खुलकर लिखा है। बाद में छ: राग ‘भैरव’, ‘हिंडोल’, ‘कैशिक’, ‘दीपक’, ‘श्रीराग’ और ‘मेध’ प्रचार में आये। पाँचवीं शताब्दी के आसपास मतंग मुनि द्वारा रचित महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ ‘वृहददेशी’ से पता चलता है कि उस समय तक लोग रागों के बारे में जानने लगे थे। लोगों द्वारा गाये-बजाये जाने वाले रागों को मतंग मुनि ने देशी राग कहा और देशी रागों के नियमों को समझाने हेतु ‘वृहद्देशी’ ग्रन्थ की रचना की। मतंग ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अच्छी तरह से सोच-विचार कर पाया कि चार या पाँच स्वरों से कम में राग बन ही नहीं सकता। पाणिनी के ‘अष्टाध्यायी’ में भी अनेक वाद्यों जैसे मृदंग, झर्झर, हुड़क तथा गायकों व नर्तकों सम्बन्धी कई बातों का उल्लेख है। सातवीं–आठवीं शताब्दी में ‘नारदीय शिक्षा’ और ‘संगीत मकरंद’ की रचना हुई। ‘संगीत मकरंद’ में राग में लगने वाले स्वरों के अनुसार उन्हें अलग-अलग वर्गों में बाँटा गया है और रागों को गाने-बजाने के समय पर भी गम्भीरता से सोचा गया है।
ग्यारहवीं शताब्दी में मुसलमान अपने साथ फारस का संगीत लाए। उनकी और हमारी संगीत पद्धतियों के मेल से भारतीय संगीत में काफी बदलाव आया। उस दौर के राजा-महाराजा भी संगीत-कला के प्रेमी थे और दूसरे संगीतज्ञों को आश्रय देकर उनकी कला को निखारने-सँवारने में मदद करते थे। बादशाह अकबर के दरबार में 36 संगीतज्ञ थे। उसी दौर के तानसेन, बैजूबावरा, रामदास व तानरंग खाँ के नाम आज भी चर्चित हैं। जहाँगीर के दरबार में खुर्रमदाद, मक्खू, छत्तर खाँ व विलास खाँ नामक संगीतज्ञ थे। कहा जाता है कि शाहजहाँ तो खुद भी अच्छा गाते थे और गायकों को सोने-चाँदी के सिक्कों से तौलवाकर ईनाम दिया करते थे। मुगलवंश के एक और बादशाह मुहम्मदशाह रंगीले का नाम तो कई पुराने गीतों में आज भी मिलता है। ग्वालियर के राजा मानसिंह भी संगीत प्रेमी थे। उनके समय में ही संगीत की खास शैली ‘ध्रुपद’ का विकास हुआ। 12वीं शताब्दी में संगीतज्ञ जयदेव ने ‘गीतगोविन्द’ नामक संस्कृत ग्रन्थ लिखा, इसे सकारण ‘अष्टपदी’ भी कहा जाता है। तेरहवीं शताब्दी में पण्डित शार्ङ्गदेव ने ‘संगीतरत्नाकर’ की रचना की। इस ग्रन्थ में अपने दौर के प्रचलित संगीत और भरत व मतंग के समय के संगीत का गहन अध्ययन मिलता है। सात अध्यायों में रचे होने के कारण इस उपयोगी ग्रन्थ को 'सप्ताध्यायी' भी कहा जाता है। शांरगदेव द्वारा रचित ‘संगीत रत्नाकर’ के अतिरिक्त चौदहवीं शताब्दी में विद्यारण्य द्वारा ‘संगीत सार’, पन्द्रहवीं शताब्दी में लोचन कवि द्वारा ‘राग तरंगिणी’, सोलहवीं शताब्दी में पुण्डरीक विट्ठल द्वारा ‘सद्रागचंद्रोदय’, रामामात्य द्वारा ‘स्वरमेल कलानिधि’, सत्रहवीं शताब्दी में हृदयनारायण देव द्वारा ‘हृदय प्रकाश’ व ‘हृदय कौतुकम्’, व्यंकटमखी द्वारा ‘चतुर्दंर्डिप्रकाशिका’, अहोबल द्वारा‘संगीत पारिजात’, दामोदर पण्डित द्वारा ‘संगीत दर्पण,’ भावभट्ट द्वारा ‘अनूप विलास’ व ‘अनूप संगीत रत्नाकार’, सोमनाथ’ द्वारा’ अष्टोत्तरशतताल लक्षणाम्’ और अठारहवीं शताब्दी में श्रीनिवास पण्डित द्वारा ‘राग तत्व विबोध:’, तुलजेन्द्र भोंसले द्वारा ‘संगीत सारामृतं’ व ‘राग लक्षमण्’ ग्रन्थों की रचना हुई। स्वामी हरिदास, विट्ठल, कृष्णदास, त्यागराज, मुथ्थुस्वामी दीक्षितर और श्यामा शास्त्री जैसे अनेक संत कवि–संगीतज्ञों ने भी उत्तर आदि दक्षिण भारत के संगीत को अनगिनत रचनाएँ दीं। कहा जा सकता है कि भारतीय संगीत शताब्दियों के प्रयास व प्रयोग का परिणाम है।
Regards: Wikipedia
